मुख्य बातें

पठानकोट में पैट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर तेल डलवाया: पुलिस नाके पर कार छोड़ फरार हुए लुटेरे, 3800 रुपए के चक्कर में गवांई कार, मामला दर्ज – Pathankot News

पठानकोट में पैट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर तेल डलवाया:  पुलिस नाके पर कार छोड़ फरार हुए लुटेरे, 3800 रुपए के चक्कर में गवांई कार, मामला दर्ज – Pathankot News

जिला पठानकोट के नंगलभूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौंतरपुर में एक वारदात सामने आई है। जहां एक हिंदोस्तान पेट्रोल पंप पर कार सवार चार बदमाशों ने न केवल 3800 रुपये का तेल भरवाया, बल्कि पैसे मांगने पर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
पंप मालिक ने पुलिस को सूचना दी तो अगले नाके पर युवक कार छोड़ फरार हो गए। युवकों ने 3800 बचाने के चक्कर में कार (किया PB 10 DS 4665) गवां ली। फिल्हाल पुलिस ने कार के कब्जे में लेकर अज्ञात कार सवारों पर मामला दर्ज किया है। पंप कर्मचारी पर तान दी पिस्तौल
पैट्रोल पंप मालिक शिकायतकर्ता सुरिंद्र पाल निवासी गालोवाल, दसुहा ने पुलिस को बताया कि बीती देर रात एक सफेद रंग की कार पेट्रोल पंप पर रुकी। कार में चार लोग सवार थे। उन्होंने अपनी गाड़ी में 3800 रुपये का तेल भरवाया। जब सेल्समैन ने तेल के पैसे मांगे, तो कार सवारों ने अचानक पिस्तौल तान दी और बिना भुगतान किए तेज रफ़्तार में गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने की घेराबंदी, आरोपी कार छोड़ हुए फरार
घटना के तुरंत बाद पंप कर्मचारियों ने इसकी सूचना मानसर स्थित टोल प्लाजा और पुलिस नाके पर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानसर नाके पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को सामने देख आरोपी घबरा गए और अपनी कार को नाके पर ही छोड़कर पैदल ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
कार के नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस
नंगलभूर पुलिस ने मानसर नाके पर लावारिस छोड़ी गई कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश का जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *