मुख्य बातें

युवक के सिर पर चढ़ा बस का चक्का, मौत: पाकुड़ में ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस की चपेट में आया स्कूटी सवार – Pakur News

युवक के सिर पर चढ़ा बस का चक्का, मौत:  पाकुड़ में ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस की चपेट में आया स्कूटी सवार – Pakur News

पाकुड़-दुमका मेनरोड पर गांधी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को डीपीएस स्कूल के बस ने अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार डीपीएस स्कूल की बस रेलवे फाटक की ओर से हिरण चौक की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बस के पिछले पहिए के नीचे गिर पड़ा। बस का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ देर तक सन्न रह गए। बस में सवार थे बच्चे, पुलिस ने संभाली स्थिति सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन हादसे की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग गांधी चौक पर जमा हो गए। स्कूल बस में कई बच्चे सवार थे। हादसे के बाद घबराए बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित उतारकर दूसरी व्यवस्था से स्कूल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान में भी पुलिस जुट गई। बताया जा रहा है कि वह डिलिवरी बॉय का काम करता था। लोगों के जमा होने की वजह से मेनरोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक आसपास के लोगों के अनुसार मृतक युवक नगर थाना क्षेत्र का ही निवासी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके बावजूद दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय भीड़ कम रहने के कारण कई स्कूल बसें तेज गति से चलती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *