मुख्य बातें

हरियाणा BJP विधायक की रिटायर्ड कैप्टन ने ली क्लास, VIDEO: कहा- चमचों से दूर रहो, दोबारा नहीं जीत सकोगे; दादरी में उमेद पातुवास बोले- लालसा नहीं – Haryana News

हरियाणा BJP विधायक की रिटायर्ड कैप्टन ने ली क्लास, VIDEO:  कहा- चमचों से दूर रहो, दोबारा नहीं जीत सकोगे; दादरी में उमेद पातुवास बोले- लालसा नहीं – Haryana News


बीजेपी विधायक उमेद पातुवास से सवाल करते रिटायर्ड कैप्टन बलबीर सिंह।

हरियाणा के दादरी जिले की बाढड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास की आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन ने जमकल क्लास ली। बुजुर्ग कैप्टन ने ठेठ हरियाणवी अंदाज में विधायक को चमचों से दूर रहने की सलाह दी। यहां तक कहा दिया कि ऐसा नहीं करेंगे तो दोबारा MLA नही

.

ये वीडियो 26 जनवरी का बताया जा रहा है। विधायक बाढड़ा अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उधर, मंडी में किसान अपनी मांगों को लेकर करीब 190 दिन से धरने पर बैठे हैं। समारोह के बाद विधायक गणतंत्र दिवस के प्रोग्राम में पहनाई गई पगड़ी सिर पर रखकर किसानों के बीच चल गए। इसके बाद यह वाकया हुआ।

दैनिक भास्कर एप के रिपोर्टर ने अनाज मंडी में कैप्टन के साथ हुई बातचीत के संबंध में विधायक से बात की। विधायक ने कहा-बुजुर्ग का मार्गदर्शन करने का अंदाज अलग था, लेकिन सारा बाढड़ा मेरा परिवार है। बुजुर्गों का मुझे रास्ता दिखाना भी जायज है।

रिटायर्ड कैप्टन बलबीर सिंह की बात सुनकर विधायक उमेद पातुवास हाथ जोड़ते नजर आए।

सबसे पहले जानिए…कौन हैं रिटायर्ड कैप्टन बलबीर सिंह वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आए बुजुर्ग बलबीर सिंह ताखर दादरी के गांव गोपी के रहने वाले हैं। वे सेना से कैप्टन रैंक से रिटायर्ड हैं। अब खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। साथ ही क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे धरने-प्रदर्शन में अकसर दिखते हैं। बाढड़ा अनाज मंडी में चल रहे धरने में भी वह लगातार पहुंच रहे हैं।

अब पढ़िए…वीडियो में MLA और रिटायर्ड कैप्टन में क्या बात हुई

रि.कैप्टन: और विधायक जी ठीक-ठाक हो। BJP विधायक: ताऊ राम राम, आपका आशीर्वाद है।

रि. कैप्टन: आशीर्वाद नहीं, एक चीज बताऊं विधायक जी आपको। BJP विधायक: जी।

रि. कैप्टन: अगर दोबारा विधायक बनना है तो चमचे छोड़ने पड़ेंगे। यदि चमचे ज्यों के ज्यों रहे तो दूसरी बार विधायक नहीं बनोगे। ये मैं एक खास बात बता रहा हूं। विधायक को जनता का विश्वास और समर्थन चाहिए तो उन्हें सीधे आमजन से संवाद करना होगा। BJP विधायक: दोबारा विधायक बनने की लालसा नहीं है। जिन लोगों ने साथ दिया है, उनसे दूरी नहीं बना सकते।

रि.कैप्टन: मेरी सुन, हमारी सुन। वोट दिए लोगों ने, वो आपके साथ थे, और जो आपके पर्सनल चमचे थे, वह आपके साथ नहीं थे। मैं बता दूंगा। BJP विधायक: कप्तान को पेंशन मिल रही है, ये इसलिए धमका रहे हैं।

विधायक उमेद पातुवास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जाने की इच्छा जताई थी।

विधायक उमेद पातुवास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जाने की इच्छा जताई थी।

3 पॉइंट में विधायक उमेद पातुवासत को जानिए…

  • पातुवास पहले निर्दलीय चुनाव लड़े: उमेद पातुवास 2024 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सोमवीर सांगवान को 7585 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले वह बाढड़ा हलके से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे, हालांकि सफलता नहीं मिली थी।
  • बॉर्डर जाने की इच्छा जता चुके: विधायक उमेद सिंह पातुवास के पिता सूबे सिंह 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हो गए थे। वहीं उमेद सिंह खुद भी नेवी से रिटायर्ड हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने बॉर्डर पर जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने इसको लेकर अपने एक्स-हैंडल और फेसबुक पर शहीद का बेटा हूं – शहादत मेरे खून में शीर्षक के साथ एक पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान के फोटो भी लगाए थे।
  • BDPO ऑफिस पर लगा दिया था ताला: 26 जून 2025 को चरखी दादरी जिले के बाढड़ा खंड में अधिकारियों के व्यवहार से खफा भाजपा विधायक पातुवास ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगा दिया था। साथ ही धरना भी दिया था। उन्होंने एसईपीओ और बीडीपीओ को नाकाबिल बताते हुए सस्पेंड करने की मांग की थी। दरअसल, बाढड़ा विधायक आयुष्मान कार्ड बनवाने से संबंधित काम के लिए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान खंड के कई गांवों के सरपंच भी उनके साथ मौजूद थे। कमरा खुलवाने को लेकर उनका बीडीपीओ से विवाद हो गया था।
बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगाने के बाद गेट पर बैठे विधायक उमेद सिंह पातुवास और अन्य। फाइल फोटो

बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगाने के बाद गेट पर बैठे विधायक उमेद सिंह पातुवास और अन्य। फाइल फोटो

सरकार ने बीडीपीओ का तबादला कर दिया था भाजपा विधायक द्वारा कार्यालय पर ताला जड़ने की घटना के बाद बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल का बाढड़ा से महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड में तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह सतनाली से मनोज कुमार को बाढड़ा बीडीपीओ तैनात किया गया था। यह डीसी और सीएम नायब सैनी तक पहुंचने के बाद यह कार्रवाई हुई थी।

————————

ये खबर भी पढ़ें….

पहलवान विनेश फोगाट पर भड़के ग्रामीण:बोले- 100 फोन किए, उठाया नहीं, पानी उतरा तो आ गईं; गुस्साई MLA बोलीं- क्या मेरा भूत आया

हरियाणा के जींद के जुलाना से कांग्रेस विधायक व पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को हलके के दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। विनेश फोगाट गुरुवार को हलके के गांवों के खेतों में भरे बरसाती पानी का जायजा लेने पहुंचीं थी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *