मुख्य बातें

जयपुर में पत्थर की खदान में डूबा युवक, मौत: तैरते समय सांस फूलने से डूबा, डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चला निकाल शव – Jaipur News

जयपुर में पत्थर की खदान में डूबा युवक, मौत:  तैरते समय सांस फूलने से डूबा, डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चला निकाल शव – Jaipur News

जयपुर में पत्थर की खदान में डूबने से रविवार दोपहर एक युवक की मौत हो गई। पत्थर की खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान तैरते समय सांस फूलने से वह डूब गया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से करीब डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को आरयूएचएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। ACP (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- मृतक की पहचान अनुज (18) पुत्र लालाराम प्रजापत निवासी गांव दांतली शिवदासपुरा के रुप में हुई है। वह सुबह करीब 11 बजे घर से गांव में मौजूद पत्थर की खदान में भरे पानी में दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। अनुज को तैरना आने के चलते वह पानी में उतर गया, जबकि उसके दोनों दोस्त पास बैठकर उसे देखने लगे। पानी में तैरते हुए वह बीच तक पहुंच गया, वहां से वापस किनारे की ओर लौटने के दौरान सांस फूलने से वह डूब गया। साथियों ने डूबता देखकर शोर मचाते हुए भागकर परिजनों को बुलाया। दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों की सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस टीम के सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी अनुज का पता नहीं चला। एसडीआरएफ की 8 मेंबर की टीम ने दोपहर करीब 3 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 100 फीट लम्बी, 80 फीट चौड़ी और 25 फीट गहरी खदान में अनुज का शव मिलने पर बाहर निकाला गया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर आरयूएचएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *