मुख्य बातें

15 फरवरी तक ठंड बरकरार रहेगी, मगर बारिश होने की संभावना कम – Patna News

15 फरवरी तक ठंड बरकरार रहेगी, मगर बारिश होने की संभावना कम – Patna News

बिहार में ठंडी पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम कनकनी जारी है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ से 15 फरवरी तक ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। 15 फरवरी के बाद गर्मी का अहसास होगा। इधर, 2 फरवरी के बाद 5 फरवरी को भी एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इससे कैमूर, गयाजी, औरंगाबाद और रोहतास के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। पटना सहित अन्य इलाकों में बादल छाए रहेंगे। अगले दो दिन तक उत्तर बिहार में कुहासा छाने की संभावना है। इधर, रविवार की सुबह ठंडी रही। दिन चढ़ने के साथ खिली धूप निकली। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली। इससे पटना का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 25.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
फरवरी का मौसम इस साल जनवरी में छह दिन तक भीषण कोल्ड डे रहा। 8 दिन तक कोल्ड डे और एक दिन सारण में शीतलहर चली। जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में कम धूप निकलने से ठंड का अहसास अधिक रहा। पटना सहित दक्षिण-पश्चिम बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। जनवरी में प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री गया जी में दर्ज किया गया। मोतिहारी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा। जनवरी में पटना का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश न के बराबर हुई। जनवरी में छह दिन भीषण शीत दिवस रहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *