मुख्य बातें

SSP सोलन ने 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया: एक जवान लाइन हाजिर, 5 होमगार्ड वापस बटालियन भेजे, कार्रवाई की अनुशंसा – Solan News

SSP सोलन ने 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया:  एक जवान लाइन हाजिर, 5 होमगार्ड वापस बटालियन भेजे, कार्रवाई की अनुशंसा – Solan News

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चार पुलिस जवानों को निलंबित किया गया है, जबकि एक जवान को लाइन हाजिर किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की है। सूचना के अनुसार- SSP सोलन गौरव सिंह बीती रात करीब दो बजे परवाणु, धर्मपुर और सोलन सदर थाना अचानक निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान चार पुलिस कर्मी और पांच होमगार्ड जवान निर्धारित जिम्मेदारियों का सही ढंग से पालन करते नहीं मिले। होमगार्ड जवानों को वापस बटालियन भेजा SSP ने ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक हेड कांस्टेबल समेत तीन कांस्टेबल को निलंबित किया है, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, चार होमगार्ड जवानों को उनकी बटालियन वापस भेजते हुए विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं: SP एसपी गौरव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े थाना क्षेत्रों में सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जानबूझकर रात्रि दो बजे के बाद निरीक्षण किया गया, ताकि जमीनी हकीकत सामने आ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *