बिहार इंटर परीक्षा का आज चौथा दिन है। पहली पाली में इंग्लिश और दूसरी में हिंदी के पेपर्स हैं। चेकिंग के बाद छात्रों की एंट्री शुरू हो गई है। एग्जाम के तीसरे दिन कुल 18 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। इनमें में नवादा में सबसे ज्यादा 11 निष्कासन हुए, जबकि भोजपुर और जहानाबाद में 2-2 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। इसके अलावा पटना, अरवल और गोपालगंज में 1-1 परीक्षार्थी पर कार्रवाई हुई। परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों (इम्परसनेटर) पर भी कार्रवाई की गई। रोहतास और नवादा जिलों में 1-1 इम्परसनेटर पकड़े गए। इस तरह राज्य में कुल 2 इम्परसनेटर गिरफ्तार किए गए। इंटर एग्जाम के लिए राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल हैं। अब तक 50 परीक्षार्थी निष्कासित बिहार बोर्ड ने परीक्षा के पहले 3 दिनों में कुल 50 छात्र-छात्राओं को निष्कासित किया है। पहले दिन 26 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में बाहर किया गया, जिसमें नवादा जिला सबसे आगे रहा। नवादा से 13 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। वहीं जहानाबाद और गोपालगंज से 3-3, मधेपुरा और भागलपुर से 2-2 परीक्षार्थी बाहर किए गए। इसके अलावा गया, अररिया और कटिहार से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें 6 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। इनमें नवादा से 3, रोहतास से 2 और सिवान से 1 परीक्षार्थी शामिल है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी। पेपर पैटर्न में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या ज्यादा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार हर विषय में 50 प्रतिशत प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर बारकोड रहेगा, जिससे जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और ओएमआर शीट समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस दौरान केवल प्रश्न पढ़ने की अनुमति होगी, उत्तर लिखने की नहीं। एग्जाम हॉल में मोबाइल पूरी तरह बैन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकते। केवल केंद्राधीक्षक को विशेष परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति होगी। हर परीक्षार्थी को ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ दी जाएगी, जिस पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा। इंटर एग्जाम के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Source link
