मुख्य बातें

बरबीघा को अनुमंडल बनाने की मांग: शेखपुरा में विधायक ने निबंधन कार्यालय खोलने की भी मांग की – Sheikhpura News

बरबीघा को अनुमंडल बनाने की मांग:  शेखपुरा में विधायक ने निबंधन कार्यालय खोलने की भी मांग की – Sheikhpura News

शेखपुरा में बरबीघा के जदयू विधायक डॉ. कुमार पुष्पंजय ने विधानसभा में बरबीघा को अनुमंडल का दर्जा देने और जमीन रजिस्ट्री के लिए निबंधन कार्यालय खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह की प्रतिमा के अनावरण की भी मांग की। विधायक ने शेखपुरा के निर्माता माने जाने वाले स्वर्गीय राजो सिंह की आदमकद प्रतिमा समाहरणालय परिसर में स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी समृद्धि यात्रा के दौरान लंबे समय से अनावरण का इंतजार कर रही इस प्रतिमा का अनावरण करने का अनुरोध किया। सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी विधानसभा में पेश किया शनिवार को बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान सदर प्रखंड के हथियावां गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. पुष्पंजय ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध सामस विष्णु धाम और पंचबदन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। अस्पताल के संबंध में राजनीति नहीं करने की सलाह दी विधायक ने सामस को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए भी प्रश्न उठाया, जिसे विधानसभा द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के संबंध में उन्होंने राजनीति न करने की सलाह दी और कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी चाहिए। सदर प्रखंड शेखपुरा के भी तीन स्थलों का चयन किया गया उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए चार स्थान चयनित किए गए हैं, जिनमें बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के शेखोपुरसराय स्थित खुड़िया और बाजितपुर भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सदर प्रखंड शेखपुरा के भी तीन स्थलों का चयन किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया चयन समिति द्वारा की जा रही है। डॉ. पुष्पंजय ने बरबीघा के श्री कृष्णा बाबू महाविद्यालय की आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया। उन्होंने श्री कृष्णा बाबू के नाम पर उनके माउर गांव में संचालित स्कूल के बारे में भी सरकार से मांग की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सबसे ज्यादा जोड़ यहां के लोगों की सुविधा के लिए बरबीघा को अनुमंडल का दर्जा देने और वहां रजिस्ट्री के लिए निबंधन कार्यालय खोलने पर दी है। उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र वासियों के जीवन को आसान करने के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *