मुख्य बातें

23-25 तक होने वाला शिक्षक अधिवेशन स्थगित: मुख्य संयोजक के बेटे के निधन के चलते टला कार्यक्रम, पत्र किया गया जारी – Kanpur News

23-25 तक होने वाला शिक्षक अधिवेशन स्थगित:  मुख्य संयोजक के बेटे के निधन के चलते टला कार्यक्रम, पत्र किया गया जारी – Kanpur News

कानपुर में 23, 24 और 25 मई 2026 को प्रस्तावित राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूलसंघ) का 66वां प्रांतीय अधिवेशन स्थगित कर दिया गया है। मुख्य संयोजक ओम प्रकाश चतुर्वेदी के कनिष्ठ पुत्र अंकित चतुर्वेदी के 6 मई को आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है। पत्र जारी किया गया
इस संबंध में राजकीय शिक्षक संघ की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई। पत्र में बताया गया कि अचानक हुई इस पारिवारिक दुखद घटना के चलते प्रस्तावित अधिवेशन को निर्धारित तिथियों पर संपन्न कराना संभव नहीं हो पा रहा है। महत्वपूर्ण माना जा रहा था अधिवेशन मुख्य संयोजक ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने पत्र के माध्यम से सभी पदाधिकारियों और संबंधित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि उक्त तिथियों में 66वां प्रांतीय अधिवेशन स्थगित किया जाता है। साथ ही सभी से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया है।
यह अधिवेशन शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अब इसके लिए नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *