मुख्य बातें

शिमला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मिली सूचना, पुलिस कोने कोने की जांच, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली – Shimla News

शिमला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी:  ईमेल से मिली सूचना, पुलिस कोने कोने की जांच, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली – Shimla News

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार को एक आधिकारिक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस के मुताबिक, यह ईमेल जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय को प्राप्त हुआ था। ईमेल में दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस थाने की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। अदालत भवन और आसपास के सभी क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति को सामान्य घोषित कर दिया गया और न्यायालय का कामकाज नियमित रूप से जारी रहा। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(b), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। डिजिटल साक्ष्यों को खंगालते हुए ईमेल की लोकेशन और स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए साइबर टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *