मुख्य बातें

अर्की अस्पताल में उपचार दौरान महिला की मौत पर हंगामा: डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप; स्वास्थ्य मंत्री का बयान-मौत तो होनी ही है.. – Solan News

अर्की अस्पताल में उपचार दौरान महिला की मौत पर हंगामा:  डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप; स्वास्थ्य मंत्री का बयान-मौत तो होनी ही है.. – Solan News

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अर्की अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर अब स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का एक बयान भी विवादों में आ गया है। जानकारी के अनुसार, अर्की के चुनाड़ी गांव निवासी 44 वर्षीय सीमा, पत्नी हंसराज गौतम, का बीते बुधवार को अर्की अस्पताल में स्टोन का ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और अत्यधिक रक्तस्राव होता रहा। बाद में महिला को IGMC शिमला रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, वे 45 मिनट में शिमला पहुंच गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत करीब दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। इस सूचना के बाद परिजन भड़क गए और गुरुवार सुबह अर्की अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतका के पति, दामाद और जेठ का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें महिला की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी नहीं दी। मंत्री शांडिल का ने दिया विवादित बयान इधर, शिमला में जब मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने जांच कराने की बात कही। हालांकि, मीडिया के माइक हटने के बाद उन्होंने कथित तौर पर कहा, “मौत तो होनी ही है, जब पानी नहीं पीना…”। मंत्री की यह टिप्पणी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। BMO बोले- जांच के लिए कमेटी गठित वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *