मुख्य बातें

शिमला में छात्रा को छेड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार: UP का रहने वाला है अब्दुल; वायरल वीडियो के बाद एक्शन; कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस – Shimla News

शिमला में छात्रा को छेड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार:  UP का रहने वाला है अब्दुल; वायरल वीडियो के बाद एक्शन; कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस – Shimla News

शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की शिकायत पर चौपाल थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को आज पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अब्दुल उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। बुधवार शाम छात्रा से कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे उसे चौपाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद बुधवार देर शाम चौपाल के ठाना गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में छात्रा आरोपी युवक को फटकार लगाते हुए थप्पड़ मारती नजर आ रही है, हालांकि छात्रा का चेहरा वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा। बाइक पर जबरदस्ती बिठाने की कोशिश पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा ने मोबाइल फोन ऑन कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे आरोपी घबरा गया। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी की पिटाई की वायरल वीडियो में छात्रा आरोपी से उसकी मां का फोन नंबर मांगती सुनाई दे रही है। इस पर आरोपी कहता है, “दीदी, मेरे पास फोन नहीं है।” छात्रा युवक को फटकार लगाते हुए कहती है, “तेरे घर पर बीबी-बच्चे नहीं हैं क्या? तू चलते-फिरते किसी को भी छेड़ देगा?” वीडियो में छात्रा यह भी कहती सुनाई दे रही है कि आरोपी उसे गाड़ी में बैठने के लिए कह रहा था। इसके बाद छात्रा आरोपी को वहां से चले जाने के लिए कहती है और चेतावनी देती है कि अगर उसने पिता को फोन कर दिया तो मामला गंभीर हो जाएगा। कुछ देर बाद आरोपी वहां से निकल जाता है। देर शाम चौपाल थाना में शिकायत लेकर पहुंचे परिजन घटना के बाद छात्रा के परिजन चौपाल थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *