मुख्य बातें

बिजनेसमैन पर दो राउंड फायरिंग, एक गोली गाड़ी में लगी: दुकान में घुसकर बचाई जान, बाइक सवार दो बदमाश हमला कर फरार – Barmer News

बिजनेसमैन पर दो राउंड फायरिंग, एक गोली गाड़ी में लगी:  दुकान में घुसकर बचाई जान, बाइक सवार दो बदमाश हमला कर फरार – Barmer News


बाड़मेर में बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने एक बिजनेसमैन पर फायरिंग कर दी। एक गोली बोलेरो गाड़ी के शीशे में लगी। दौड़कर दुकान में घुसने से बिजनेसमैन की जान बच गई।

.

घटना रीको थाना इलाके के सेंट स्कूल रोड बायपास की रात करीब 9 बजे की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे जिले में हथियारबंद नाकाबंदी करवाई गई। देर रात तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा सामने आ रहा है।

सामान उतारते समय अचानक हमला

DSP रमेश कुमार शर्मा ने बताया- अर्जुनराम (38) निवासी बावड़ी कला हाल नेहरू नगर बाड़मेर बुधवार रात बोलेरो गांड़ी लेकर डेयरी और किराना की दुकान पर पहुंचे थे। गाड़ी से सामान उतार रहे थे तभी बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। एक बदमाश ने आते ही अर्जुनराम पर फायरिंग शुरू कर दी। खतरा भांपते ही अर्जुनराम दुकान के अंदर छिप गए और उनकी जान बच गई।

दो राउंड फायर, एक गोली कार में धंसी

बदमाशों ने मौके पर दो राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली कैंपर कार में जा लगी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी तुरंत फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, रीको थानाधिकारी भंवरलाल, कोतवाल मनोज कुमार सहित कई थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले भर में ए-श्रेणी नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

प्लॉट विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

एसपी नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया- एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अर्जुनराम को साथ लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्लॉट को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। आशंका है कि वारदात इसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है।

फायरिंग की ये खबर भी पढ़ें …

बाड़मेर में बिजनेसमैन पर दो राउंड फाय​र:जान बचाने के लिए दुकान में छुपा; एक गोली कार पर लगी

बाड़मेर में बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने एक बिजनेसमैन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान बिजनेसमैन अर्जुनराम जान बचाने के लिए दुकान में घुस गए। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *