मुख्य बातें

दुर्ग में फेक मैरिज-पार्टी को लेकर बवाल: ग्रामीणों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस, मैनेजर पर कार्रवाई; मौसम का हवाला देकर इवेंट किया पोस्टपोन – durg-bhilai News

दुर्ग में फेक मैरिज-पार्टी को लेकर बवाल:  ग्रामीणों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस, मैनेजर पर कार्रवाई; मौसम का हवाला देकर इवेंट किया पोस्टपोन – durg-bhilai News

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित कोसी एयरो क्लब रिसोर्ट में 30 मई को आयोजित होने वाली फेक मैरिज पार्टी को लेकर रविवार देर रात विवाद की स्थिति बन गई। आयोजन की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग नाराज होकर रिसोर्ट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के आयोजन से हिंदू विवाह संस्कार का मजाक बनाया जा रहा है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और रिसोर्ट प्रबंधन के बीच तीखी बहस चल रही थी। माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता जा रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आयोजन को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने कोसी रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। 30 मई को होना था आयोजन धमधा रोड स्थित कोसी रिसोर्ट में 30 मई, शनिवार की रात फेक मैरिज पार्टी आयोजित की जानी थी। इस पार्टी में केवल कपल एंट्री रखी गई थी और इसके लिए 499 रुपए एंट्री फीस तय की गई थी। आयोजन में शामिल होने वाले कपल्स को दूल्हा-दुल्हन के ड्रेस कोड में तैयार होकर पहुंचना था। पार्टी के लिए डीजे नाइट समेत मनोरंजन की अलग-अलग तैयारियां की गई थीं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने तेज गर्मी और मौसम का हवाला देते हुए फेक मैरिज पार्टी को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, पुलिस ने की कार्रवाई ग्रामीणों का कहना था कि शादी जैसे पवित्र संस्कार को मनोरंजन या थीम पार्टी के रूप में पेश करना गलत है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। विरोध कर रहे लोगों ने आयोजन को तत्काल बंद कराने की मांग भी की। प्रशासन ने दी कार्रवाई की चेतावनी हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि यदि किसी आयोजन से सामाजिक या धार्मिक विवाद की स्थिति बनने की आशंका होती है, तो प्रशासन कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *