मुख्य बातें

खिलचीपुर में 5 घंटे बिजली कटौती: अर्थिंग बोरिंग कार्य के कारण दोपहर 12:30 से 5:30 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में 5 घंटे बिजली कटौती:  अर्थिंग बोरिंग कार्य के कारण दोपहर 12:30 से 5:30 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – rajgarh (MP) News

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर और आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आज शनिवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, खिलचीपुर सब स्टेशन पर अर्थिंग बोरिंग का कार्य किए जाने के कारण दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक, 132 केवी सब स्टेशन से 33 केवी लाइन बंद रहने के कारण खिलचीपुर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर प्रभावित होंगे। इसका असर नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति पर भी पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार, बिजली बंद रहने की अवधि में आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *