मुख्य बातें

मैहर में घर के पीछे रखे सामान में आग: खेत से फैली, हजारों का नुकसान, धुएं का गुब्बार उठा – Maihar News

मैहर में घर के पीछे रखे सामान में आग:  खेत से फैली, हजारों का नुकसान, धुएं का गुब्बार उठा – Maihar News

मैहर जिले की पुरानी बस्ती में गुरुवार दोपहर एक घर के पीछे रखे वरदाने और कचरे में आग लग गई। मस्जिद के पास स्थित आकाश वसंतानी के घर के पीछे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग खेत की ओर से फैलते हुए घर के पीछे रखे सामान तक पहुंची। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड वाहन और दो पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित आकाश वसंतानी ने बताया कि इस आगजनी की घटना में लगभग 25 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग की लपटों और धुएं के गुब्बार से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *