दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाइवे-44 पर बड़ा हादसा हुआ। पंजाब से बेंगलुरु जा रही मौसंबी से भरा एक एलपी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बालाजी गुरु कृपा होटल के पास किराने की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान संचालक आंचल दांगी की दुकान का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार ने अनुमान लगाया कि उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रक के पलटने से दुकान में रखा सारा सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। चालक सलीम खान ने पुलिस को बताया कि अचानक सामने एक गाय आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक दुकान में जा घुसी। कोई जन हानि नहीं, चालक को मामूली चोट हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 और गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
