हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बीमारी के चलते एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस में कार्यरत था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हार्ट अटैक के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी। मृतक की पहचान गांव पायगा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह हरियाणा पुलिस में रेवाड़ी में तैनात था। मुकेश अपने पीछे दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। हार्ट अटैक के बाद बिगड़ी तबीयत मुकेश के चाचा शमशेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 फरवरी को मुकेश को हार्ट अटैक आया था। उसका नारनौल के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने स्टेंट डालकर उसे छुट्टी दे दी थी। इलाज के दौरान हुई मौत 20 फरवरी को मुकेश की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए नारनौल के उसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात के समय शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया – बीमारी के कारण हुई मृत्यु पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। विभागीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। परिवार और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Source link
