मुख्य बातें

बेटी के जन्म के 15 दिन बाद पिता की मौत: झांसी में डंपर के पीछे घुसा ट्रक, दो साल पहले ही शादी हुई थी – Jhansi News

बेटी के जन्म के 15 दिन बाद पिता की मौत:  झांसी में डंपर के पीछे घुसा ट्रक, दो साल पहले ही शादी हुई थी – Jhansi News

झांसी में बेटी के जन्म के 15 दिन बाद पिता की मौत हो गई। वह ट्रक लेकर झांसी आ रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक पीछे जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह ट्रक चालक की मौत हो गई। हेल्पर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार रात को जालौन के उरई बाइपास के पास हुआ है। उरई से झांसी किया था रेफर मृतक का नाम आनंद झा (29) पुत्र कुष्ण मुरारी था। वह चिरगांव के सिया गांव का रहने वाला था। मृतक के दोस्त कपिल यादव ने बताया- मेरा दोस्त आनंद ट्रक चलाता था। शुक्रवार को वह ट्रक लेकर कानपुर गया था। वहां से प्लास्टिक दाना लोड करके झांसी आ रहा था। साथ में हेल्पर जाहर सिंह राजपूत भी था। जब वे उरई बाइपास के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर ने ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक डंपर से टकरा गया। हादसे में आनंद और जाहर सिंह घायल हो गए। दोनों को उरई ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन से हुई थी बेटी आनंद की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी दो साल पहले प्रीति से शादी हुई थी। 15 दिन पहले ही प्रीति ने एक बेटी को जन्म दिया था। आनंद पिता बनकर बहुत खुश था। मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गई। आनंद इकलौता बेटा था। उसकी 3 बहनें है। उनकी शादी हो चुकी है। मां की बहुत पहले ही मौत हो गई थी। पिता खेती किसानी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *