मुख्य बातें

कोटा में बसों की हड़ताल का नहीं दिख रहा असर: लोकल रूट पर दौड़ रही गाड़ियां, रोडवेज़ बस स्टैंड टिकट विंडो पर कतार – Kota News

कोटा में बसों की हड़ताल का नहीं दिख रहा असर:  लोकल रूट पर दौड़ रही गाड़ियां, रोडवेज़ बस स्टैंड टिकट विंडो पर कतार – Kota News

राजस्थान में परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों ने आज दूसरे दिन भी प्राइवेट बसों का संचालन बंद रखा। कोटा में हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला के लोकल रूट पर प्राइवेट बसें सड़क पर दौड़ती दिखाई दी। वहीं नयापुरा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर रोज की तरफ यात्रियों का सामान्य फ्लो रहा। हालांकि सुबह के वक्त एक ही विंडो चालू होने से टिकट विंडो पर यात्रियों की कतार नजर आई। नयापुरा स्थित कला दीर्घा के पास संचालित प्राइवेट बस स्टैंड पर एक्का दुक्का यात्री ही नजर आए। हड़ताल के चलते ऑपरेटर्स ने यहां बसें खड़ी कर रखी है। यहां से कोटा-बारां, मांगरोल, सीसावली,सुल्तानपुर, इटावा,खातौली, बड़ोद, झालावाड़ रूट पर कुछ बसे चल रही है। इस कारण यात्रियों को परेशानी नहीं हो रही। बाकी लंबी दूरी की बसों के पहिए जाम है। यात्री प्राइवेट बस स्टैंड से मायूस होकर लौट रहे है। कोटा में 750 प्राइवेट निजी बसें है। इनमें 200 के करीब स्लीपर बस है। इनमें अधिकतर बसें बालाजी मार्केट में खड़ी है। ये बसें जोधपुर, उदयपुर, दिल्ली, गंगानगर, लखनऊ,इंदौर, कानपुर सहित अन्य रूट पर चलती है। इधर नयापुरा व संजय नगर स्थित रोडवेज़ बस स्टैंड पर रोज की तरह सामान्य स्थिति है। यात्री रोडवेज़ बसों में बैठकर सफर कर रहे है। हड़ताल को देखते हुए अभी तक रोडवेज़ प्रशासन को अतिरिक्त बसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *