मुख्य बातें

भगवान मंगल गिरि ने किया नगर भ्रमण: श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, श्रीझालरिया मठ में ब्रह्मोत्सव का उत्साह – Didwana-Kuchaman News

भगवान मंगल गिरि ने किया नगर भ्रमण:  श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, श्रीझालरिया मठ में ब्रह्मोत्सव का उत्साह – Didwana-Kuchaman News

डीडवाना स्थित झालरिया मठ में ब्रह्मोत्सव का चौथा दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान मंगल गिरि एक भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। शोभायात्रा जब श्रीकृष्ण भवन पहुंची, तो बाबू मदन गोपाल, राजेन्द्र बांगड़, विजय बांगड़ और रमेश बांगड़ सहित बांगड़ परिवार ने भगवान का पुष्पमालाओं और आरती के साथ स्वागत किया। श्रीकृष्ण भवन से शोभायात्रा राजपूत कॉलोनी होते हुए श्रीसीताराम बाग पहुंची। यहां कौशलेन्द्र नागौरी, मांगीलाल नागौरी, श्रीगोपालक बगड़िया, राहुल पुरोहित, महेश ओझा और नगेन्द्र मोहनोत ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वागत किया।

कृष्ण भवन और सीताराम बाग में स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इनमें श्रीकृष्ण बिहारी व्यास, महेन्द्र पुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, मनोज सोनी, प्रकाश पुजारी, बनवारी, राजेन्द्र पसारी, रमेश वर्मा, पप्पू वर्मा, रमेश दाधीच, ओमप्रकाश पसारी और लक्ष्मी निवासा शामिल थे। इस दौरान गोष्ठी और प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए बांगड़ परिवार के प्रतिनिधियों को स्वामीजी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने भगवान का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्तों ने आरती उतारी, पुष्पमालाएं अर्पित कीं और अबीर-गुलाल उड़ाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
सीताराम बाग से शोभायात्रा पुलिस थाना, लाल बाग होते हुए लाल जी की बावड़ी पहुंची। यहां श्रीबल्लभजी गोवला और उनके परिवार ने भगवान की पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। इसके बाद सवारी खिड़की दखाजा मार्ग से पुनः श्री झालरिया मठ पहुंची। यह संपूर्ण कार्यक्रम युवराज स्वामी भूदेवाचार्य के तत्वावधान और स्वामी घनश्यामचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। ब्रह्मोत्सव के आगामी आयोजनों को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *