गाजियाबाद में होली से पहले ही माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। जहां सड़क पर लिखा है कि यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है। गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर हिंदु रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने यह लिखा है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पूरे मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है। इससे पहले भी हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर चुके हैं। आज शुक्रवार को यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है, इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। जहां इसकी वीडियो भी वायरल की जा रही है। जयश्रीराम के नारे लगाए सड़क पर लिखते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। जिसमें महिला भी शामिल है। नेशनल हाईवे पर लिखे गए इस करतूत के बाद जय श्रीराम के नारे भी लगाए। जिसके बाद पुलिस कार्यकर्ताओं की तलाश में जुट गई है।
Source link
