मुख्य बातें

युवक के सुसाइड मामले में तीन किरायेदारों पर FIR: बरेली में शराब पार्टी करते, मकान मालिक के बेटे के मना करने पर टॉर्चर किया – Bareilly News

युवक के सुसाइड मामले में तीन किरायेदारों पर FIR:  बरेली में शराब पार्टी करते, मकान मालिक के बेटे के मना करने पर टॉर्चर किया – Bareilly News

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में किरायेदार युवकों की कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के करीब छह महीने बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बारादरी क्षेत्र की शिव गार्डन कॉलोनी निवासी नन्ही देवी के मुताबिक, उनके बेटे सौरभ सागर ने अलीगंज निवासी तीन भाइयों सनप्रताप, विक्की और सचिन को किराये पर कमरा दिया था। आरोप है कि कमरे में रहने के दौरान युवकों ने खुद को इंजीनियरिंग और मेडिकल का छात्र बताया था। कमरे में होने लगी थीं शराब पार्टियां परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों बाद कमरे पर शराब पार्टियां और संदिग्ध लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। देर रात तक हंगामा होने से आसपास के लोग भी परेशान रहने लगे थे। जब सौरभ ने कमरा खाली करने के लिए कहा तो आरोपी उसे धमकाने लगे। परिवार का आरोप है कि तीनों भाइयों ने सौरभ से दो लाख रुपये की मांग की थी। रकम न देने पर लगातार दबाव बनाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट के बाद तनाव में था युवक पीड़ित परिवार के अनुसार, 26 नवंबर को आरोपी एक अन्य युवक के साथ नीचे आए और सौरभ के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे लात-घूंसों से पीटा गया और अपमानित भी किया गया। घटना के बाद सौरभ ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद से सौरभ तनाव में रहने लगा था। अगले दिन फंदे से लटका मिला शव परिजनों के मुताबिक, मारपीट की घटना के अगले ही दिन सौरभ ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन शिकायत के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। करीब छह महीने तक न्याय के लिए संघर्ष करने के बाद अब अदालत के आदेश पर बारादरी थाने में तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *