मुख्य बातें

बच्चों के खेलने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट: प्रयागराज के गढ़ीकला मोहल्ले में हुई घटना का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी – Prayagraj (Allahabad) News

बच्चों के खेलने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट:  प्रयागराज के गढ़ीकला मोहल्ले में हुई घटना का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित गढ़ीकला मोहल्ले में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट का वायरल वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल शाहगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गढ़ीकला मोहल्ले में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा बच्चों के खेलने पर आपत्ति जताते हुए छत से पानी डाल दिया गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शाहगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *