मुख्य बातें

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत: पति-बेटे संग होली के कपड़े खरीदने जा रही थी प्रेमा देवी – Gola Gokaran Nath News

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत:  पति-बेटे संग होली के कपड़े खरीदने जा रही थी प्रेमा देवी – Gola Gokaran Nath News

गोला के हैदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला प्रेमा देवी (34) की मौत हो गई। वह अपने पति और बेटे के साथ होली के त्योहार के लिए बच्चों के कपड़े खरीदने अजान कस्बे जा रही थीं, तभी ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, वन बघेल गांव निवासी सुधीर कुमार अपनी पत्नी प्रेमा देवी और 12 वर्षीय बेटे सत्यम के साथ साइकिल से अजान कस्बे पहुंचे थे। कस्बे में सड़क किनारे चलते समय पीछे से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रेमा देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रॉली का पहिया उनके हाथ-पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रेमा देवी को ट्रॉली के पहिए के नीचे से निकाला। सूचना मिलते ही अजान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस आने में देरी होने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्रेमा देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमा देवी के पति सुधीर कुमार और 12 वर्षीय बेटा सत्यम इस हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चौकी ले गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली राजा ईंट भट्ठे की है। इस घटना के बाद मृतका प्रेमा देवी के पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *