मुख्य बातें

पेट्रोल पंप में कार सवारों का हंगामा, चार गिरफ्तार: सूरजपुर में सनरूफ खोलकर बजाया गाना, कर्मचारियों से मारपीट की, पुलिस ने तीन कारें की जब्त – Surajpur News

पेट्रोल पंप में कार सवारों का हंगामा, चार गिरफ्तार:  सूरजपुर में सनरूफ खोलकर बजाया गाना, कर्मचारियों से मारपीट की, पुलिस ने तीन कारें की जब्त – Surajpur News

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के भैयाथान इलाके में बीती रात खाड़ापारा पेट्रोल पंप पर कार सवारों ने हंगामा किया और कर्मचारियों से मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन कारें भी जब्त की हैं। ये युवक एक सप्ताह पहले भी पेट्रोल पंप में शराब पीकर आए थे और सनरूफ खोलकर गाना बजाते हुए हंगामा कर रहे थे। इस पुराने मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला भैयाथान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी की रात भैयाथान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कल्याण पेट्रोल पंप, ग्राम खाड़ापारा में शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निर्मल जायसवाल (29 वर्ष), प्रीतम दुबे (35 वर्ष) और सूरज सिंह (29 वर्ष) को पकड़ लिया। तीनों आरोपी ग्राम बड़सरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों का मुलाहिजा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों का एक अन्य साथी अजय चक्रधारी (32 वर्ष) भी अपनी कार से पेट्रोल पंप पहुंचा था। उसने पकड़े गए तीन युवकों के साथ पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले भी किया था हंगामाा, पुलिस ने दर्ज की FIR कल्याण पेट्रोल पंप के कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी को अजय चक्रधारी ने अपनी कार तेज गति से पेट्रोल पंप में लाकर कार का दरवाजा खोला और सनरूफ से बाहर निकलकर गाना बजाते हुए हंगामा किया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अजय चक्रधारी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 281, 296, 3(5) BNS और एमवी एक्ट की धारा 184, 201 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवकों की 3 कारों को जब्त किया है। सूरजपुर के एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *