मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: डीएसपी दलजीत सिंह का निधन, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के लिए थे चर्चित – Punjab News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  डीएसपी दलजीत सिंह का निधन, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के लिए थे चर्चित – Punjab News

लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले डीएसपी दलजीत सिंह का निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

.

उनका इलाज मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। किडनी फेल होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस किया जा रहा था। सोमवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले लगभग एक वर्ष से मेडिकल छुट्टी पर थे।

डीएसपी दलजीत सिंह लुधियाना देहाती पुलिस में एंटी नारकोटिक विंग में तैनात थे। बीमारी के चलते वह अवकाश पर थे, लेकिन इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक इस विंग में सेवाएं दीं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते रहे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *