मुख्य बातें

घरेलू हिंसा पीड़िता के बेटे को मिली मदद: गंभीर बिमारी से ग्रस्त बच्चे का शिवहर प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनवाया, PMCH में चल रहा इलाज – Sheohar News

घरेलू हिंसा पीड़िता के बेटे को मिली मदद:  गंभीर बिमारी से ग्रस्त बच्चे का शिवहर प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनवाया, PMCH में चल रहा इलाज – Sheohar News

गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के संग अन्य

शिवहर में घरेलू हिंसा से पीड़ित एक महिला के बीमार बच्चे को जिला प्रशासन और सवेरा स्वयंसेवी संगठन की मदद से नया जीवन मिला है। बच्चा गंभीर बीमारी (HDS) से पीड़ित था।

.

महिला थाना शिवहर में मदद के लिए पहुंची पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी अनामिका कुमारी ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने सवेरा संगठन के संस्थापक मोहन कुमार से संपर्क किया। बच्चे को सदर अस्पताल शिवहर लाया गया। यहां डॉ. सोमना ने जांच कर गंभीर बीमारी की पुष्टि की।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज संभव नहीं था। सवेरा संगठन ने जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा से मदद मांगी। जिला पदाधिकारी ने बच्चे का नाम राशन कार्ड में जोड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाया।

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद बच्चे को एम्बुलेंस से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार ने प्रशासन और सवेरा संगठन की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *