मुख्य बातें

गणेश चतुर्थी: सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत: जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह के घर में हुई आरती, अनुपमा के सेट पर भी हुई बप्पा की स्थापना

गणेश चतुर्थी: सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:  जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह के घर में हुई आरती, अनुपमा के सेट पर भी हुई बप्पा की स्थापना

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में गणेश चतुर्थी सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक माना जाता है। इस खास मौके पर सेलेब्स सालाना अपने घरों में बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। गणेशोत्सव में कई सेलेब्स ने अपने घरों में बप्पा की स्थापना की और आरती से आगाज किया। वहीं टीवी शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट में भी प्रोड्यूसर राजन शाही ने आरती करवाई। गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स मुंबई के मूर्ति केंद्र में भगवान गणेश की प्रतिमा लेने पहुंचे थे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने घर में गणेश आरती रखी, जिस दौरान उनका पूरा परिवार साथ दिखा।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ट्विन करते नजर आए।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ट्विन करते नजर आए।

भूषण कुमार भी रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी के घर में हुई आरती में शामिल हुए।

भूषण कुमार भी रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी के घर में हुई आरती में शामिल हुए।

पारस छाबड़ा, एक्टर गोविंदा के घर हुई गणेश आरती का हिस्सा बने।

पारस छाबड़ा, एक्टर गोविंदा के घर हुई गणेश आरती का हिस्सा बने।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई गणेश स्थापना

टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा के सेट पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। सेट पर आरती हुई, जिसमें शो के प्रोड्यूसर राजन शाही समेत शो की स्टारकास्ट मौजूद रही।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट में राजन शाही।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट में राजन शाही।

अनुपमा शो के सेट में हुई आरती में रुपाली गांगुली और शो की स्टारकास्ट।

अनुपमा शो के सेट में हुई आरती में रुपाली गांगुली और शो की स्टारकास्ट।

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर कई सेलेब्स बप्पा की स्थापना करने के लिए मूर्ति केंद्र पहुंचे थे।

सोनू सूद धूमधाम से बप्पा को लेने मूर्ति केंद्र पहुंचे थे।

सोनू सूद धूमधाम से बप्पा को लेने मूर्ति केंद्र पहुंचे थे।

अंकिता लोखंडे मां के साथ मूर्ति केंद्र पहुंचीं और बप्पा की आरती कर उन्हें घर ले गईं।

अंकिता लोखंडे मां के साथ मूर्ति केंद्र पहुंचीं और बप्पा की आरती कर उन्हें घर ले गईं।

हंसिका मोटवानी भी बप्पा की प्रतिमा लेने पहुंची थीं।

हंसिका मोटवानी भी बप्पा की प्रतिमा लेने पहुंची थीं।

कॉमेडियन भारती सिंह बेटे गोला के साथ मूर्ति केंद्र पहुंचीं और आरती के बाद प्रतिमा के साथ घर रवाना हुईं।

कॉमेडियन भारती सिंह बेटे गोला के साथ मूर्ति केंद्र पहुंचीं और आरती के बाद प्रतिमा के साथ घर रवाना हुईं।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने भी बप्पा की आरती की।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने भी बप्पा की आरती की।

एक्टर रोनित रॉय भी बप्पा को लेने मूर्ति केंद्र पहुंचे थे।

एक्टर रोनित रॉय भी बप्पा को लेने मूर्ति केंद्र पहुंचे थे।

एक्ट्रेस युविका चौधरी भी परिवार के साथ प्रतिमा लेने पहुंचीं।

एक्ट्रेस युविका चौधरी भी परिवार के साथ प्रतिमा लेने पहुंचीं।

इस खास मौके पर बिपाशा बासु ने भी बेटी देवी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने हाथों से क्ले की मदद से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान बिपाशा उन्हें मूर्ति बनाना सिखा रही थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *