मुख्य बातें

जितेंद्र सिंह सलूजा बने व्यापार सभा के प्रदेश सचिव: सपा में 34 साल से सक्रिय, अखिलेश यादव ने दी स्वीकृति – Lalitpur News

जितेंद्र सिंह सलूजा बने व्यापार सभा के प्रदेश सचिव:  सपा में 34 साल से सक्रिय, अखिलेश यादव ने दी स्वीकृति – Lalitpur News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर ललितपुर निवासी व्यापारी नेता जितेंद्र सिंह सलूजा को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने किया। जितेंद्र सिंह सलूजा के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर ललितपुर में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। जितेंद्र सिंह सलूजा 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। पार्टी की स्थापना के बाद वह ललितपुर जिले के पहले समाजवादी युवाजन सभा के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। वह पिछले 34 वर्षों से लगातार पार्टी से जुड़े हैं और समाजवादी पार्टी में जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *