लखीमपुर खीरी की गोला तहसील ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के मामलों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर तहसील को ग्रेड-ए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि गोला की एसडीएम न्यायिक रेणु मिश्रा के सतत प्रयासों और प्रभावी निगरानी का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में लंबित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया गया, जिससे तहसील ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। तहसील प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और न्यायिक मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की सराहना की जा रही है। अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन ने एसडीएम न्यायिक रेणु मिश्रा की कार्यशैली की प्रशंसा की है।
Source link
