टीकमगढ़ के नगर परिषद बड़ागांव धसन में एक यात्री बस और हार्वेस्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे बड़ागांव बस स्टैंड के पास हुआ। बस में लगभग 50 तीर्थयात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बच गए। बस तीर्थयात्रियों को लेकर बागेश्वर धाम से करीला धाम जा रही थी। बस में सवार यात्री रेखा मिश्रा ने बताया कि सभी लोग कटनी के निवासी हैं और तीर्थ यात्रा पर निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने ले जाया गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारण बड़ागांव बस स्टैंड के पास काफी देर तक जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Source link
