मुख्य बातें

विधानसभा में MLA बतरा ने उठाए रोहतक के मुद्दे: शहर की समस्याओं पर घेरी सरकार, लटकते बिजली-टेलीकॉम तारों से लोगों की जान को खतरा – Rohtak News




रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने विधानसभा के बजट सत्र में शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को घेरा। विधायक बतरा ने कॉलोनियों में लटकती बिजली व टेलीकॉम तारों से पैदा हो रहे खतरे, सेक्टरों की पुरानी सीवरेज व्यवस्था और गांव डोभ क्षेत्र में बाधित सिंचाई व्यवस्था को सदन में प्रमुखता से रखते हुए सरकार से जवाब मांगा। MLA बतरा ने शहर की रिहायशी कॉलोनियों में बेतहाशा लटकती बिजली और इंटरनेट/टेलीकॉम तारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में बिजली तथा केबल ऑपरेटरों की तारें बेहद नीचे तक लटक रही हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को इन तारों के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। विधायक बतरा ने कहा कि यह केवल तकनीकी समस्या नहीं बल्कि मानवीय और शहरी सौंदर्य से जुड़ा विषय भी है। सड़कों और कॉलोनियों में लटकती तारें शहर की छवि को खराब करती हैं। कई जगहों पर बिजली, इंटरनेट और केबल ऑपरेटरों की तारें एक साथ उलझी हुई दिखाई देती हैं, जिससे खतरा बढ़ता है ।
पुरानी P2 टाइप पाइपों के कारण सीवरेज व्यवस्था पर उठाया सवाल
विधायक भारत भूषण बतरा ने सेक्टर 1, 2, 3, 4 और 14 की सीवरेज व्यवस्था का मुद्दा भी सदन में उठाते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पुरानी डिजाइन की P2 टाइप सीवर पाइपें लगी हुई हैं जो अब जर्जर हो चुकी हैं। समय के साथ इन पाइपों की क्षमता कम हो गई है और कई स्थानों पर सीवरेज व्यवस्था प्रभावित होती है। विधायक ने कहा कि यदि समय रहते इन पाइपों को नहीं बदला गया तो भविष्य में शहर के निवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकार से इन पुरानी पाइपों को आधुनिक और ज्यादा टिकाऊ पाइपों से बदलने की योजना और इसके लिए स्वीकृत बजट की जानकारी मांगी। डोभ गांव में सिंचाई की समस्या
विधायक बतरा ने गांव डोभ क्षेत्र के किसानों की सिंचाई समस्या को सदन में उठाते हुए कहा कि दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-10/9) के निर्माण के दौरान मुरब्बा नंबर 62 और 67 के पास से गुजरने वाला नहर का नाला बाधित हो गया है। इसके कारण दक्षिण दिशा की कृषि भूमि तक नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या के कारण किसानों की बड़ी कृषि भूमि सिंचाई से वंचित हो गई है। सीवरेज व्यवस्था पर पुनः मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि रोहतक के सेक्टर 1, 2, 3, 4 और 14 में सीवरेज व्यवस्था सामान्य रूप से कार्य कर रही है। हालांकि पुरानी सीवर लाइनों को आधुनिक और ज्यादा टिकाऊ पाइपों से बदलने के लिए 670.50 लाख रुपए का अनुमान स्वीकृत किया गया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और 2 मार्च 2026 को खोला जाएगा। कार्य आवंटन के बाद लगभग नौ महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *