मुख्य बातें

बांसवाड़ा में दर्जनों गांवों के लोगों ने खेली ‘गैर’: अरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी झलक – Banswara News

बांसवाड़ा में दर्जनों गांवों के लोगों ने खेली ‘गैर’:  अरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी झलक – Banswara News

​तलवाड़ा पंचायत समिति के अरनिया ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन अरणेश्वर भोलेनाथ धुणी मंदिर पर रंग पंचमी के अवसर पर भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत गौतमानंद महाराज के सानिध्य में सर्व समाज का विशाल गैर नृत्य ब होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस भव्य कार्यक्रम में प्राचीन मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप और चंग की गूंज से सराबोर रहा। ​विशाल गैर नृत्य बना आकर्षण का केंद्र; लोक संस्कृति की दिखी झलक ​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सर्व समाज का सामूहिक विशाल गैर नृत्य रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं और बुजुर्गों ने जब एक साथ कदमताल की, तो वहां मौजूद हर कोई लोक संस्कृति के इस रंग में डूब गया। मंदिर के महंत गौतमानंद महाराज ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद देते हुए आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और समरसता की भावना मजबूत होती है। ​दर्जनों गांवों के लोग पहुँचे ​इस स्नेह सम्मेलन में आसपास के दर्जनों गांवों और कस्बों के लोगों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। रंग-गुलाल उड़ाकर सभी ने एक-दूसरे को रंग पंचमी और होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। उसके बाद गढ़ भेदन का आयोजन किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *