अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में धानमंडी स्थित शनि मंदिर के पास अजमेर आर्ट गैलरी से दो आरोपियों ने 283 ग्राम चांदी की दो चेन चोरी कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित अशोक छतवानी के अनुसार, एक महिला और पुरुष ग्राहक बनकर दुकान में आए थे। दोनों ने सामान दिखाने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद बिना कुछ खरीदे वहां से चले गए। करीब पांच मिनट बाद जब सामान का वजन जांचा गया तो दो चेन कम मिलीं। जांच करने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में महिला को चेन मोबाइल के पीछे छिपाते हुए देखा गया है। शक होने पर दोनों की तलाश की गई, लेकिन वे मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद दुकान स्टाफ के छह लोगों ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Source link
