![]()
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जगदलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें लखपति दीदी, स्वच्छता दीदी, खेल प्रतिभाएं, जल संचय वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को ऋण राशि के चेक प्रदान किए गए, और छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत 13 महिलाओं को भी चेक वितरित किए गए। हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाओं की सराहना की राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनकी उपलब्धियों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके उत्थान के लिए वचनबद्ध है। मंत्री वर्मा ने बताया कि कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और महतारी वंदन योजना की राशि से नए व्यवसाय शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उज्ज्वला गैस, नल जल, स्वच्छता और पक्के घर जैसी सुविधाएँ प्रदान कर महिलाओं को सशक्त कर रही है। अपने संबोधन के अंत में, श्री वर्मा ने माताओं से आग्रह किया कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें।
Source link
