रतलाम में साइबर ठगों ने एक पटवारी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी और कॉल के 2.93 लाख रुपए निकाल लिए। शहर के काटजू नगर निवासी पटवारी अशोक योगी के एसबीआई खाते से 27 से 29 अप्रैल के बीच तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में यह राशि ट्रांसफर की गई है। 30 अप्रैल को
.
पारिवारिक जरूरत के लिए जमा किए थे जीपीएफ के पैसे ठगी के शिकार पटवारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी से न तो ओटीपी साझा किया था और न ही किसी को अपनी बैंक डिटेल दी थी। उन्होंने मार्च महीने में पारिवारिक जरूरतों के लिए जीपीएफ से 5 लाख रुपए निकालकर इस खाते में जमा किए थे। शिकायत मिलने के बाद थाना औद्योगिक पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लिंक के जरिए मोबाइल हैक करने की आशंका साइबर एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह की ठगी मोबाइल हैकिंग या रिमोट एक्सेस के जरिए की जाती है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से ठगों को मोबाइल का कंट्रोल मिल जाता है और फिर वे आसानी से रकम उड़ा लेते हैं। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन खातों और माध्यमों की तकनीकी जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की यह रकम ट्रांसफर की गई है।
