मुख्य बातें

आगरा में कवि सम्मेलन का आयोजन: कवियों ने हास्य-व्यंग्य और होली गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया – Agra News

आगरा में कवि सम्मेलन का आयोजन:  कवियों ने हास्य-व्यंग्य और होली गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया – Agra News

आगरा के देवरी रोड स्थित कोटली बगीची में श्री तोताराम विकास इंटर कॉलेज में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री श्री 108 संत शिरोमणि स्वामी के हेल्थ क्लब के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान कवियों ने अपनी हास्य कविताओं और होली के गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवि सम्मेलन में पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, डॉ. अंगद धारिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, मनोज सिंघल, हास्य कवि राम राहुल, राष्ट्रीय कवि डॉ. राजकुमार रंजन, हास्य कवि मणि मधुकर, कवित्री निभा चौधरी और कवि प्रांजल प्रताप सिंह सहित कई प्रतिष्ठित कवियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब हंसाया और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हास्य कवि राम राहुल ने पत्नियों द्वारा पतियों पर कथित ‘अत्याचारों’ पर आधारित ‘नील ड्रम’ विषय पर एक कविता प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहा गया। डॉ. अंगद धारिया ने एक मनमोहक होली गीत गाया। इसी तरह, सभी कवियों ने एक के बाद एक सुंदर काव्य व्यंग्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंगद धारिया ने किया। इस अवसर पर कमेटी की ओर से पुष्पेंद्र सिंह चक, संतोष कुमार, हेमंत चलनि वाले, कुसुम लता, रतिराम, खटीक लाखन सिंह चक और डॉ. मलखान सिंह व्यास सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *