मुख्य बातें

करनाल में शराब ठेके का ताला तोड़कर चोरी: रात की बिक्री का कैश ले गया नकाबपोश, वाशरूम के लिए गया था सेल्समैन – Gharaunda News

करनाल में शराब ठेके का ताला तोड़कर चोरी:  रात की बिक्री का कैश ले गया नकाबपोश, वाशरूम के लिए गया था सेल्समैन – Gharaunda News

करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में गांव रसीन के एरिया में स्थित एक शराब के ठेके से अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर गल्ले में रखी रात की बिक्री की रकम चोरी कर ले गया। घटना सुबह उस समय हुई जब ठेके पर तैनात सेल्समैन वाशरूम गया हुआ था। इसी दौरान मुंह बांधकर आए व्यक्ति ने ठेके का ताला तोड़ा और गल्ला उठाकर फरार हो गया। ठेके में लगे कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेल्समैन के वाशरूम जाने के दौरान हुई चोरी गांव बजीदा जाटान निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका शराब का ठेका गांव रसीन के एरिया में है। ठेके पर गांव सिकंदरपुर जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) थाना छिबराम निवासी समर पाल पुत्र रामभरोसे बतौर सेल्समैन तैनात है। 9 मार्च की सुबह करीब 8 बजे समर पाल वाशरूम के लिए गया हुआ था। इसी दौरान मुंह बांधकर एक अज्ञात व्यक्ति ठेके पर पहुंचा और ताला तोड़ दिया। आरोपी ठेके के अंदर से रात की सेल का गल्ला उठाकर मौके से फरार हो गया। गल्ले में रखे थे 30 से 35 हजार रुपए शिकायतकर्ता रामफल ने बताया कि चोरी हुए गल्ले में लगभग 30 से 35 हजार रुपए रखे हुए थे, जो रात की बिक्री की रकम थी। उन्होंने बताया कि ठेके में लगे कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस से आरोपी की तलाश कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच शिकायत मिलने के बाद थाना मधुबन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *