मुख्य बातें

नरसिंहपुर में किराना दुकानदार से मारपीट का VIDEO: राजश्री लेने के बाद पैसे देने से इनकार, चार युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़ – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में किराना दुकानदार से मारपीट का VIDEO:  राजश्री लेने के बाद पैसे देने से इनकार, चार युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़ – Narsinghpur News

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के कुम्हड़ाखेड़ा गांव में एक किराना दुकानदार से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोमवार रात चार युवक अक्षय किराना भंडार पर पहुंचे। उन्होंने राजश्री लेने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। जब दुकान संचालक राकेश नेमा ने रुपए मांगा, तो युवक भड़क गए और कथित तौर पर दुकान के अंदर घुसकर राकेश नेमा के साथ मारपीट की। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ भी की। तस्वीरें देखिए… लोगों ने बनाया वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर पूरी वारदात रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में कुछ युवक दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित राकेश नेमा ने गोटेगांव थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस अधीक्षक से भी मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है। पुलिस ने इस मामले को जांच में ले लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *