मुख्य बातें

लुधियाना में कूरियर कंपनी से मिला 56 किलो गांजा: पुलिस ने एक्सप्रेसबीस कूरियर कंपनी में मारा छापा, उड़ीसा से आए थे पैकेट – Ludhiana News

लुधियाना में कूरियर कंपनी से मिला 56 किलो गांजा:  पुलिस ने एक्सप्रेसबीस कूरियर कंपनी में मारा छापा, उड़ीसा से आए थे पैकेट – Ludhiana News

लुधियाना में उड़ीसा से कूरियर कंपनी के जरिए नशे की सप्लाई की जा रही है। लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली तो उन्होंने एक्सप्रेसबीस कूरियर कंपनी के गोदाम में रेड की और वहां से 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कूरियर कंपनी का रिकार्ड चेक करने से पता चला कि ये पैकेट उड़ीसा से आए हैं। इसी कंपनी के जरिए पहले भी नशा भेजा गया था और उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस अब उड़ीसा से कूरियर भेजने वालों का पता करने में भी जुट गई है। ओडिशा से आया था नशा,पार्सल पर नहीं थे पूरे पते क्राइम ब्रांच के इंचार्ज नवनीत कुमार ने बताया कि यह गांजा ओडिशा से अलग-अलग पैकेटों में भरकर भेजा गया था। इन पार्सल को लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान पाया गया कि किसी भी पैकेट पर भेजने वाले या प्राप्त करने वाले का पूरा पता नहीं लिखा था ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। कंपनी को पहले भी दिया गया था नोटिस पुलिस के मुताबिक इस कूरियर कंपनी के रिकॉर्ड पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। क्राइम ब्रांच पहले भी इसी कंपनी से 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ चुकी है। अब तक इस कंपनी के जरिए आए करीब 7 क्विंटल गांजे को पुलिस जब्त कर चुकी है।
पिछली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कूरियर कंपनी को सख्त हिदायत और नोटिस दिया था। आज कंपनी की ओर से ही सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध पार्सल आए हैं। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और करीब 56 किलो गांजा बरामद किया। मामले की गहराई से जांच जारी है।
पुलिस मोबाइल नंबरों से कर रही है ट्रेस पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों और रूट की जांच कर रही है जिनके जरिए ये बुकिंग हुई थी। पुलिस का मानना है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है जो कूरियर सेवाओं का दुरुपयोग कर पंजाब में नशा फैला रहा है। एक व्यक्ति को पहले किया था गिरफ्तार इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि पहले एक व्यक्ति काे इसी केस में गिरफ्तार किया था। उससे इनपुट मिलने के बाद नशे को ट्रेस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में जैसे ही संदिग्ध पार्सल आए तो उन्होंने तुरंत सूचना दी। उनके बारकोड के आधार पर जांच की जा रही है। कंपनी के कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *