मुख्य बातें

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत: हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल, बहन के घर से लौट रहे थे – Badaun News

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत:  हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल, बहन के घर से लौट रहे थे – Badaun News

बदायूं में शनिवार रात एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के डहरपुर-म्याऊं रोड पर सैजनी गांव के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय शिवम और उसकी मां 55 वर्षीय खिलौना देवी के रूप में हुई है। घायल 60 वर्षीय राधेश्याम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों अलापुर में अपनी बहन के घर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव घिलौर लौट रहे थे। हादसा सेंजनी गांव से पहले एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने शिवम और उनकी मां खिलौना देवी को मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *