मुख्य बातें

रोजगार मेले के प्रचार-वाहनों को डीएम ने दिखाई हरी झंडी: 20 मार्च को अकबरपुर महाविद्यालय में युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर – Kanpur Dehat News

रोजगार मेले के प्रचार-वाहनों को डीएम ने दिखाई हरी झंडी:  20 मार्च को अकबरपुर महाविद्यालय में युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर – Kanpur Dehat News

कानपुर देहात में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम कपिल सिंह ने वृहद रोजगार मेले के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं को मेले की जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा 20 मार्च 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों के शामिल होने की संभावना है, जहां युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिलाधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपने भविष्य को संवारने का अवसर प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले का प्रचार-प्रसार प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दुष्यन्त कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, शालिनी उत्तम और जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *