भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के स्वागत में पाली शहर के कई हिस्से रोशनी से जगमग दिखाई दिए। मंदिरों में विशेष आयोजन हुए, वहीं भारतीय नववर्ष आयोजक समिति की ओर से बुधवार को अणुव्रत नगर में मेला लगाया गया। इसमें करीब 65 समाज के प्रतिनिधियों ने स्टॉल्स लगाई। मेले में मंत्री जोराराम कुमावत और पूर्व सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। मेला शाम चार बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। समिति पदाधिकारी बोले- हिंदू समाज को एकजुट करना ही उद्देश्य
समिति के कमल किशोर गोयल, बजरंगलाल हुरकट एवं विनय बंब ने बताया कि सर्व हिन्दू समाज को एकजुट करना एवं उनमें समरसता का भाव उत्पन्न करना मेले का उद्देश्य है। इस अवसर पर सभी समाज एक साथ मिलकर नववर्ष का स्वागत करते हैं और आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। इससे पहले मेले का उद्घाटन मेले का शुभारंभ बीसीएम ग्रुप परिवार के मगराज, आशीष एवं राहुल संकलेचा के करकमलों से किया गया। मेले में विशेष आकर्षण के रूप में राम मंदिर झांकी, महाकाल झांकी एवं अखंड भारत की झांकी रही। 65 समाज के प्रतिनिधियों ने लगाई 200 स्टॉल
मेले में इस बार 65 समाज के लोगों की ओर से करीब 200 स्टॉलें लगाई गई। जहां 5 रुपए से लेकर अधिकतम 30 रुपए में तरह-तरह के आइटम मिले रहे थे। 5 रुपए में फ्रूड क्रीम, 10 रुपए में दो मिर्ची बड़े, 20 रुपए में मावा कचौरी, 30 रुपए में पुड़ी-सब्जी, दाल-तंदूरी रोटी जैसे कई आइटम शहरवासियों को किफायती दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे थे। इनके अलावा रियायती रेट पर आइस्क्रीम, पाव भाजी, दाल पकवान, पकोड़े, इडली-डोसा, छोला- भटूरे जैसे व्यंजनों का भी शहरवासियों ने स्वाद चखा। बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले भी लगाए गए हैं। इन्होंने लगाई स्टॉल
जेसीआई पाली डायनेमिक (मावा कचोरी, अमेरिकन भुट्टा), जैन युवा संगठन (छोला पुड़ी), भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा व मां आशापुरा छात्रावास (फ्रूट क्रीम), सिंधी समाज (दाल पकवान, इडली सांभर), वैष्णव समाज (पाव भाजी), खालसा सेवा संस्थान (छोले भटूरे), अग्रवाल पंचायत (मिर्ची बड़ा, कोफ्ता), माहेश्वरी समाज (दाल फ्राई, तंदूरी रोटी), सिखवाल ब्राह्मण समाज (सूजी हलवा), राजपुरोहित समाज (मोमोज, चुस्की), माली समाज (मसाला उत्तपम), यादव समाज (चाउमीन), जाट समाज (वाफल्स) सहित अनेक समाजों की भागीदारी रही । बीपी- शुगर की जांच निशुल्क
मेले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा भगवा ध्वज किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं श्रद्धा हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क बीपी, शुगर व वजन जांच और हिन्दू लखारा समाज द्वारा निशुल्क जल सेवा की व्यवस्था की गई है। यह लोग जुटे व्यवस्थाओं में
सोहन सिंह, धर्मेन्द्र खत्री, मीडिया प्रभारी प्रवीण तातेड़, निमित लश्करी, पंकज दुबे, ललित जालान, जुगल किशोर दाधीच, भरत निंबार्क, गौरव हेडा, अनिल गादिया, दीपक जैन, धीरज मूंदड़ा धर्मेन्द्र कोठारी, जयशंकर त्रिवेदी, अशोक जोशी, प्रदीप दवे, वरुण सिंघल सहित कई जने मौजूद रहे।
Source link
