मुख्य बातें

मिलावट पर वार अभियान, 75 किलो घी सीज: विजयनगर में खाद्य सुरक्षा दल ने की कार्रवाई – Beawar News

मिलावट पर वार अभियान, 75 किलो घी सीज:  विजयनगर में खाद्य सुरक्षा दल ने की कार्रवाई – Beawar News


विजयनगर में खाद्य सुरक्षा दल ने 75 किलो घी सीज किया।

राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों की जांच और मिलावटखोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिजयनगर में एक कार्रवाई के दौरान 75 किलो घी सीज किया गया। यह अभियान जिला कलेक

.

खाद्य सुरक्षा दल ने एक शिकायत के आधार पर बिजयनगर स्थित रेलवे फाटक के सामने संचालित मैसर्स मुकेश ट्रेडर्स पर कार्रवाई की। इस दौरान सरस घी का नमूना लिया गया और 15-15 किलो के कुल पांच टिन, यानी 75 किलो घी को सीज कर दिया गया। दुकान संचालक मुकेश खटोड़ को निर्देश दिए गए हैं कि लैब रिपोर्ट आने तक इस घी का विक्रय न किया जाए।

टीम ने दुकान संचालक को लैब रिपोर्ट आने तक घी का विक्रय न करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, रामगढ़ स्थित शुभम किराणा से भी घी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलेभर में लगातार सैंपल लेने की कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के आगामी चरण में आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ, शरबत और मौसमी फलों जैसे तरबूज, आम, पपीता तथा केले की भी सघन जांच की जाएगी। बिजयनगर से लिए गए घी के नमूने को जांच के लिए अजमेर लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *