मुख्य बातें

हिसार में वेस्ट धार्मिक सामग्री के लिए डस्टबिन लगे: सभी वार्डो में प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सामग्री एकत्रित करने की निगम ने की व्यवस्था – Hisar News

हिसार में वेस्ट धार्मिक सामग्री के लिए डस्टबिन लगे:  सभी वार्डो में प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सामग्री एकत्रित करने की निगम ने की व्यवस्था – Hisar News

हिसार नगर निगम की ओर से शहर में धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम को नगर निगम और ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन संयुक्त रूप चलाने का कार्य करेंगे। इस मुहिम में खंडित मूर्तियां, भगवान के पुराने या अनुपयोगी वस्त्र, पूजा में प्रयोग की गई सामग्री, धार्मिक सजावट का सामान और फोटो फ्रेम जैसी वस्तुओं के उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई है। निगमायुक्त नीरज ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर इसके लिए ड्रम रखे गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन ड्रमों का उपयोग करें और धार्मिक सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर ही डालें। इससे न केवल शहर में स्वच्छता बनी रहेगी, बल्कि धार्मिक आस्थाओं का भी सम्मान सुनिश्चित होगा। इसलिए नगर निगम उठा रहा कदम
नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि अक्सर ये देखने में आया है कि पूजा-पाठ की सामग्री और धार्मिक फोटो पीपल के पेड़ के नीचे या सड़क के किनारे डाल दी जाती है इससे उनका अनादर होता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग ऐसी सामग्री को खुले में या जल स्रोतों में डाल देते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक वस्तुओं का सम्मानजनक और सुरक्षित निस्तारण करना है। विधायक सावित्री जिंदल ने अपने निजी कोष से धार्मिक स्थलों पर ड्रम रखवाए गए हैं। इन स्थानों धार्मिक स्थलों पर रखे गए ड्रम
वार्ड 1 : श्री देवी भवन मंदिर, नजदीक एफसी कॉलेज
वार्ड 2 : श्री बुधला संत मंदिर, सेक्टर 14
वार्ड 3 : सनातन धर्म हनुमान मंदिर, नागौरी गेट
वार्ड 4 : शीतला माता मंदिर, लाहौरिया चौक वार्ड 5 : लाहौरिया मंदिर, लाहोरिया चौक वार्ड 6 : बाबा दाना शेर मंदिर, टिब्बा दानाशेर वार्ड 7 : सिद्ध श्री हनुमान मंदिर ओपी जिंदल पार्क के पीछे, मिलगेट वार्ड 8 : मां बगलामुखी मंदिर, तरसेम नगर वार्ड 9 : बाबा बालक नाथ मंदिर, तरसेम नगर वार्ड 10 : शिव मंदिर, सूर्य नगर वार्ड 11 : श्री हनुमान मंदिर, मेन रोड, सातरोड वार्ड 12 : श्री शिव मंदिर, मॉडल टाउन एक्सटेंशन व मां जगदम्बे मंदिर, सेक्टर 9-11 वार्ड 13 : सिद्धिविनायक मंदिर, पुष्पा कॉम्प्लेक्स वार्ड 14 : श्री श्याम मंदिर, सेक्टर 16-17 वार्ड 15 : श्री काली माता मंदिर, बैंक कॉलोनी वार्ड 16 : श्री राम दरबार मंदिर, पटेल नगर वार्ड 17 : श्री हनुमान मंदिर, कैमरी रोड वार्ड 20 : श्री हनुमान मंदिर, अग्रसेन कॉलोनी बालसमंद रोड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *