मुख्य बातें

फरीदाबाद में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: डेटिंग ऐप से जरिए डॉक्टर से 4.43 करोड़ की धोखाखड़ी, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Ballabgarh News

फरीदाबाद में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:  डेटिंग ऐप से जरिए डॉक्टर से 4.43 करोड़ की धोखाखड़ी, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Ballabgarh News

फरीदाबाद में एक डॉक्टर के साथ डेटिंग ऐप के जरिए हुई मुलाकात के बाद फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करीब 4.43 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि साइबर थाना NIT की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल कुमार को प

.

जो मूल रूप से शहवार, कासगंज (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में विष्णु गार्डन, दिल्ली में रह रहा था। उसे शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-9 निवासी पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत दी थी कि उसकी एक डेटिंग ऐप के जरिए एक युवती से मुलाकात हुई थी।

मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश

इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि वह और उसका भाई फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाते हैं और डॉक्टर को भी निवेश के लिए प्रेरित किया।

निवेश के बाद नहीं निकाल सका पैसा

इसके बाद ठगों ने डॉक्टर का एक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया और अप्रैल से जून 2025 के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4,43,68,974 रुपए निवेश करवा लिए। जब डॉक्टर ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो वह पैसे नहीं निकाल सका, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में साइबर थाना NIT में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने खाताधारक अतुल कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। वह पेशे से डिलीवरी बॉय है और उसके खाते में ठगी की रकम में से 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *