मुख्य बातें

बबाई में टूटी हुई नाली से आमजन परेशान: दुपहिया वाहन चालक हुए हादसों के शिकार, सुधार की मांग – Babai (Khetri) News

बबाई में टूटी हुई नाली से आमजन परेशान:  दुपहिया वाहन चालक हुए हादसों के शिकार, सुधार की मांग – Babai (Khetri) News

बबाई के वार्ड नंबर 6 में संतोषी माता मंदिर के सामने और सब्जी मंडी जाने वाले मुख्य रास्ते पर स्थित एक टूटी हुई नाली हादसों का कारण बन रही है। स्टेट हाईवे 13 के पास यह नाली दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है, जिससे कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। वार्ड नंबर 6 की पंच इंदु शर्मा ने बताया कि यह रास्ता कस्बे के पुराने बाजार और सब्जी मंडी का मुख्य मार्ग है। कुछ साल पहले ग्राम पंचायत ने इस नाली पर लोहे का जाल लगवाया था, लेकिन सब्जी मंडी में आने वाले भारी वाहनों के कारण वह टूट गया। इसके बाद पंचायत ने इस पर आरसीसी डलवाई थी। शर्मा ने आगे बताया कि नाली अवरुद्ध होने के कारण इसे तोड़कर साफ करवाया गया था। इसकी चौड़ाई लगभग डेढ़ से दो फुट है। हालांकि सफाई के बाद इसे खुला ही छोड़ दिया गया, जिससे यह कचरे से भर गई और पानी का बहाव रुक गया। नाली का पानी अब सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों ने नाले में पत्थर डाल दिए हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बबाई को इस समस्या के संबंध में कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन पंचायत इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने पंचायत से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस दौरान पंच प्रतिनिधि इंद्र चंद तिवाड़ी, हरीसिंह शेखावत, तुलसीराम नायक, एजाज कुरैशी, बाबूलाल लाटा, कैलाश खटाणा सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *