पंजाब पुलिस के रिटायर्ड SP रैंक के अफसर पर महिला ने रेप के आरोप में कई बड़े दावे किए हैं। महिला का कहना है कि रिटायर्ड SP ने तलाकशुदा बताकर उससे शादी रचाई। जब उसकी पत्नी के बारे में मुझे पता चला तो झगड़ा होने पर वह मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। मेरा रेप करने लगा। जब मैंने पूछा कि मेरे साथ धोखा क्यों किया तो वह बोला कि तुम जैसी लड़कियां टिश्यू पेपर की तरह होती हैं। जिन्हें इस्तेमाल कर फेंक दिया जाता है। SP ने ये भी कहा कि अगर वह चुप न रही तो उसकी 2 बेटियों की जिंदगी ऐसी दयनीय बना देगा कि कोई उनसे शादी नहीं करेगा। लोग उनसे शादी करने में शर्म महसूस करेंगे। पीड़िता ने भी दावा किया कि SP उसका सेक्शुअल एक्सप्लॉइटेशन करता था और उसकी पत्नी भी मजे लेती थी। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला पुलिस के कार्रवाई न करने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। यहां सरकार ने कहा कि शिकायत की जांच ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की IG लेवल की अफसर से करवा रहे हैं। हाईकोर्ट ने तय टाइम में जांच पूरी कर रिपोर्ट के बारे में पीड़िता को भी बताने के आदेश के साथ याचिका का निपटारा कर दिया। SP की खिलाफ शिकायत में महिला ने क्या बताया… मेरा नंबर लिया, पूछा- क्या मेरी लाइफ पार्टनर बनोगी
पीड़िता ने बताया कि साल 2013 में उसकी मुलाकात आरोपी SP से एक केस के सिलसिले में हुई थी। इसी दौरान उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने मुझसे कॉन्टैक्ट करना शुरू कर दिया। उसने मुझसे कहा कि मेरा तलाक हो चुका है और मैं एक लाइफ पार्टनर ढूंढ रहा हूं, क्या तुम मेरे पार्टनर बनोगे?। जब मैंने कहा कि आपकी तो उम्र बहुत है, क्या शादी नहीं हुई तो SP ने कहा कि मेरा तलाक हो चुका है। मैं तलाकशुदा हूं। चिंतपूर्णी मंदिर में शादी की, फोटो साथ ले गया
महिला ने कहा- मैं SP की बातों में आ गई। वह मुझे और मेरी बेटियों को माता चिंतपूर्णी मंदिर ले गया और शादी कर ली। वह इतना चालाक था कि मेरी शादी के सारे डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपने साथ ले गया। उसने कहा कि मुझे ऑफिस के काम के लिए इनकी जरूरत है। इसलिए मैंने उसे शादी के सारे फोटो सौंप दिए। असल में वह चाहता था कि मेरे पास उसके खिलाफ कोई सबूत न बचे। मोगा में घर खरीदा, उसकी पत्नी ने आकर बेचा
महिला ने कहा- साल 2015 में आरोपी ने मोगा के गोडेवाला में एक घर खरीदा। उसने मुझे कहा कि यह मेरा घर है। तुम यहां रह लो। इसके कुछ समय बाद उसकी पहली पत्नी घर पर आई। उसने वह घर बेच दिया। तब मुझे पता चला कि उसका तलाक नहीं हुआ है। इस वजह से हमारे बीच झगड़ा शुरू हो गया। SP इससे गुस्से में आ गया और गाली-गलौज व मारपीट के साथ रेप करने लगा। धोखा देने के सवाल पर रेप किया, धमकाया
महिला ने कहा- मैंने उससे पूछा कि तुमने मुझे धोखा क्यों दिया, उसने जवाब दिया कि तुम अपने बारे में क्या सोचती हो, तुम्हारी जैसी लड़कियां टिश्यू पेपर की तरह होती हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है। अगर ज्यादा बोली तो तुम्हारी बेटियों का जीवन इतना दयनीय बना दूंगा कि कोई उनसे शादी नहीं करेगा, बल्कि लोग उनसे शादी करने में शर्म महसूस करेंगे। 2 बार गर्भवती हुई, अलग-अलग अस्पताल में अबॉर्शन कराया
महिला ने कहा- तब से वह हर दिन मेरा यौन शोषण करता रहा। वह मेरा रेप करता था। मैं बहुत बुरी हालत में थी। इस वजह से मैं 2 बार गर्भवती हो गई। इसके बाद मेरी मर्जी के खिलाफ मुझे मोगा के अस्पताल में ले जाता रहा। जहां 2 बार मेरा जबरन गर्भपात करवाया गया। दोनों बार वह मुझे अलग-अलग अस्पताल में ले गया। जहां उसने अपने पद के रसूख का इस्तेमाल किया। SP के तस्करों से रिलेशन, पद का गलत इस्तेमाल किया
महिला ने कहा- आरोपी SP के ड्रग तस्करों से संबंध हैं। उसने गलत तरीके से कमाए पैसे से जलालाबाद में 2 प्लॉट खरीदे और कई बेनामी सौदे किए, जिनमें गोडेवाला वाला घर भी शामिल है। उसने करीब 1.5 करोड़ रुपए एक व्यक्ति को भी दिए। मुझे बार-बार धमकियां दी गईं। मैंने पुलिस के हर लेवल पर शिकायतें कीं, लेकिन आरोपी ने ऐसी सभी शिकायतों को दबाने के लिए अपने ऑफिशियल पद और असर का गलत इस्तेमाल किया। SP की पत्नी भी शोषण के मजे लेती थी
महिला ने कहा- पीड़िता ने कहा कि दुख की बात ये है कि आरोपी SP की पत्नी भी एक महिला होने के बावजूद मेरे शोषण में साथ देती थी और हिस्सा लेती थी। आरोपी की पत्नी भी महिला होने के बावजूद मेरे यौन शोषण का मजा लेती थी। मेरा रेप कोई एक या दो बार नहीं, बल्कि कई सालों से होता रहा। मैं सिर्फ अपनी 2 बेटियों की वजह से चुप थी। मैं पुलिस के हर लेवल के अफसर को शिकायत करती रही लेकिन मेरी बदकिस्मती ये रही कि SP हर जगह अपना असर दिखाता रहा। पुलिस ने डर से मेरे बयान रिकॉर्ड नहीं किए
महिला ने दावा किया कि मैं उन सभी लड़कियों के बारे में भी खुलासा करने को तैयार हूं, जिनका उसने मेरी तरह शोषण किया और उन्हें फंसाया। मैंने पहले एक लेटर पोस्ट किया था कि मेरे बयान मजिस्ट्रेट द्वारा रिकॉर्ड किए जाएं क्योंकि मैं जो कह रही हूं वह पुलिस द्वारा रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा है क्योंकि उन्हें डर है कि वह एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी है। सारे सबूत दिए लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ
महिला ने कहा कि 10 सितंबर 2025 को मैंने मोगा के SSP के सामने अपनी डिटेल्ड कंप्लेंट, मेडिकल स्लिप, डिप्रेशन और ट्रॉमा की दवाओं के साथ कंप्लेंट दी। मगर, कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। महिला ने कहा कि मैंने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने की रिक्वेस्ट की थी क्योंकि पुलिस आरोपी के SP रैंक से डरकर मेरा असली बयान दर्ज करने से इनकार करा रही थी। इसी वजह से मुझे कोर्ट में आना पड़ा। पीड़िता के वकील ने क्या कहा
इस मामले में महिला के एडवोकेट भगत सिंह घुम्मन ने कहा कि हमें भरोसा है कि कोर्ट के आर्डर के बाद पुलिस इस मामले में फेयर जांच करेगी। अगर 3 हफ्ते में पुलिस जांच कंप्लीट नहीं करती है तो हम फिर अदालत का रुख करेंगे। आरोपी SP पिछले साल पुलिस से रिटायर हो चुका है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी रिटायर्ड SP या उसके किसी करीबी से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Source link
