मुख्य बातें

पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन: एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट; 20 मिनट में बोर्डिंग होगी – Noida (Gautambudh Nagar) News

पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन:  एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट; 20 मिनट में बोर्डिंग होगी – Noida (Gautambudh Nagar) News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। मोदी थोड़ी देर में एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

.

फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। सभी 4 फेज का काम पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।

हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम में बोर्डिंग संभव है।

सुरक्षा जांच के बाद करीब 60 मीटर का कॉरिडोर पार करना होगा। ऐसे में एंट्री से बोर्डिंग गेट तक 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। अगर, दिल्ली से तुलना करें तो, टी3 एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक करीब 15-30 मिनट की वॉकिंग है।

एयरपोर्ट की ये तस्वीरें देखिए…

तस्वीर नोएडा एयरपोर्ट की है। पीएम मोदी 12 बजे इसके फेज-1 का उद्घाटन करेंगे।

एयरपोर्ट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री और फ्लाइट दबाव को कम करना है।

एयरपोर्ट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री और फ्लाइट दबाव को कम करना है।

तस्वीर एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया की है। अभी तीन कंपनियों से करार हुआ है।

तस्वीर एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया की है। अभी तीन कंपनियों से करार हुआ है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *